उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी : प्रशासन ने चलाई अतिक्रमण पर JCB तो सिंघम बन गए व्यापारी! करने लगे तू-तू, मैं-मैं.. वीडियो…

हल्द्वानी- डीएम नैनीताल वंदना ने शनिवार को बैठक कर मंगल पड़ाव से लेकर रोडवेज स्टेशन तक सड़क चौड़ीकरण के लिए दीपावली से पहले तक अतिक्रमण हटाने के निर्देश प्रशासन को दिए है। जिसके तहत हल्द्वानी में आज रविवार को सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन द्वारा कालाढूंगी चौराहे और बरेली रोड की तरफ अतिक्रमण को तोड़ा गया।

इस दौरान कालाढूंगी चौराहे के पास अतिक्रमण तोड़ने के दौरान कुछ लोगों की प्रशासन के साथ तीखी नोंकझोक भी हुई, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा और PWD के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान शहर कोतवाल राजेश यादव अपनी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: मरियम पैरामेडिकल कॉलेज विवाद गहराया, कब्जे और फर्जीवाड़े के आरोपों पर एफआईआर की मांग

यह देखिए वीडियो…

जहां पर प्रशासन के साथ तीखी नोक झोंक कर रहे लोगों को समझाया गया। शनिवार को ही डीएम नैनीताल ने मंगल पड़ाव से लेकर रोडवेज तक सड़क चौड़ीकरण के कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए थे। जिसके क्रम में यह कार्रवाई तेज कर दी गई है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया सड़क चौड़ीकरण में कई बिजली के पोलो को शिफ्ट करना है। ऐसे में बचे हुए अतिक्रमण को आज तोड़ा जा रहा है। दीपावली से पहले अतिक्रमण को हटा दिया जाएगा। जिससे रोड चौड़ीकरण का कार्य जल्द पूरा किया जा सके।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: मरियम पैरामेडिकल कॉलेज विवाद गहराया, कब्जे और फर्जीवाड़े के आरोपों पर एफआईआर की मांग

What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad