उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: चाची का हत्यारा गिरफ्तार

हल्द्वानी- बीते रोज सोमवार को दुर्गा सिटी सेंटर के पास कुल्यालपुरा नवाबी रोड़ हल्द्वानी में भतीजे ने अपनी चाची पर चाकू से हमला कर दिया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

मृतक महिला के पति ने तहरीर में पुलिस को बताया कि तहरीर मिलने के बाद सोमवार 12 अगस्त को वह अपने काम से बाजार गया था समय करीब 11 बजकर 42 मिनट पर मेरे किरायेदार विनोद कुमार का मेरे पास फोन आया और उसने मुझसे कहा कि लाला जी जल्दी घर आ जाओ आपकी पत्नी को किसी ने चाकू मार दिया।

किसने मारा  पूछने पर किरायेदार विनोद ने बताया कि जो पहले आपके यहाँ ताला लगाने आया था। इसके बाद मैं घर आया और अपने घर पहुँचा तो मेरी पत्नी कुसुम गुप्ता घर के अन्दर फर्श में लहुलुहान अवस्था में पड़ी हुई थी और उसकी सांस चल रही थी।

पत्नी से पूछने पर उसने कहा बताया कि तुम्हारा भतीजा गौरव गुप्ता (गोपू) आया था उसने मुझे चाकू मारे हैं। इसके बाद मैं आस-पड़ौस वालों की मदद से अपनी पत्नी कुसुम गुप्ता को कृष्णा हॉस्पिटल ले गया। जहाँ डाक्टर ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया।

मृतक कुसुम गुप्ता उम्र लगभग 50 वर्ष को हमारे भतीजे गौरव गुप्ता (गोपू) ने चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी है, के आधार पर *कोतवाली हल्द्वानी पर एफ0आई0आर0 नं0 287/24 धारा 103(1) बीएनएस बनाम गौरव गुप्ता उर्फ गोपू पंजीकृत किया गया।
    
मामले के खुलासे के लिए एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने संज्ञान लेते हुए  कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व मुकदमा उपरोक्त में फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया ।
    
पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल के आस-पास सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुए व पतारसी-सुरागरसी व अन्य माध्यम से पुलिस टीम द्वारा मंगलवार 13 अगस्त को अरोपी गौरव गुप्ता उर्फ गोपू को कैंसर अस्पताल तिराहा से 100 मीटर आगे लाईफ लाईन तिराहा रोड रूद्राक्ष वाटिका के पास हल्द्वानी से गिरफ्तार किया गया है ।

गिरफ्तार आरोपी नाम पता
गौरव गुप्ता उर्फ गोपू पुत्र नरेश गुप्ता निवासी बालाजी अस्पताल के पास गली नं0 1 कपिल कॉलोनी थाना मुखानी नैनीताल उम्र 23 वर्ष ।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad