उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: कूड़ा चार्ज ना देने पर रेडक्रॉस अध्यक्ष के क्लीनिक समेत 10 संस्थानों की कटी आरसी

हल्द्वानी- नगर निगम ने कूड़ा कलेक्शन का यूजर चार्ज नहीं जमा करने वाले दस संस्थानों के खिलाफ वसूली नोटिस जारी कर आरसी काट दी है। गुरुवार को इसके लिए नगर आयुक्त ने आदेश जारी किए गए हैं। इन पर यूजर चार्ज के 2 से 11 हजार रुपये तक बकाया है। बैंणी सेना के प्रोजेक्ट मैनेजर की रिपोर्ट के आधार पर नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने दस प्रतिष्ठानों को वसूली के लिए आरसी नोटिस जारी किया है। जिनसे नियमानुसार उनसे शुल्क जमा कराया जाएगा।

इन संस्थानों की आरसी काटी गई है उनमें इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गौरव जोशी का भी क्लिनिक शामिल है। उनके क्लीनिक ने 20 महीने से कूड़ा कलेक्शन का 11 हजार रुपए नहीं दिया है। इनके अलावा श्रीजी कलेक्शन, केडी पेइंग गेस्ट बॉयज हॉस्टल, तुषार पंत कोचिंग सेंटर वार्ड, हिमाचल क्लीनिक, रामा इलैक्ट्रिकल्स, फोटो स्टेट लेमिनेशन स्टेशनरी, आदित्य फास्ट फूड, केजीएन सर्विस सेंटर, नवल होम फर्निशिंग शामिल हैं।

यह देखिए आदेश…

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad