उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: दुष्कर्म के फरार आरोपी मुकेश बोरा की गिरफ्तारी में लापरवाही पर कोतवाल लाइन हाजिर!

हल्द्वानी- एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने दुष्कर्म और पॉस्को के फरार आरोपी मुकेश बोरा के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। शुक्रवार की शाम को मुकेश बोरा के दोनों घरों की कुर्की की गई। जिसके बाद एसएसपी ने देर रात गिरफ्तारी में लापरवाही बरतने पर लालकुआं कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया है।

फरार आरोपी नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की गिरफ्तारी के मामले में एसएसपी मीणा ने लालकुआं के कोतवाल दिनेश फर्त्याल को लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी ने यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर की है।

शुक्रवार देर रात करीब 11: 50 बजे एसएसपी मीणा ने कोतवाल फर्त्याल के लाइन हाजिर करने का आदेश जारी किया। दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद बोरा की गतिविधियों को लेकर लालकुआं पुलिस की सुस्ती कोतवाल को भारी पड़ी है।

दरअसल, बोरा एक सितंबर से फरार था। लालकुआं पुलिस आरोपी को पकड़ना तो दूर मजबूत साक्ष्य तक नहीं जुटा पाई। बीती 13 सितंबर को कोर्ट से उसे गिरफ्तारी से मिली अंतरिम राहत के दौरान उसके मोबाइल को भी पुलिस जब्त नहीं कर पाई।

मुकदमा दर्ज होने के बाद से लालकुआं पुलिस की कार्रवाई उच्च अधिकारियों को संतोषजनक नहीं नजर आई। हर कदम पर पुलिस की इस नाकामी का खामियाजा आखिरकार लालकुआं कोतवाल को भुगतना पड़ा। अंतरिम राहत की अवधि खत्म होने के बाद अल्मोड़ा से भी आरोपी बोरा के फरार होने की आशंका पुलिस को थी। ये आशंका होने के बावजूद बोरा पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा। शुक्रवार रात एसएसपी ने लालकुआं कोतवाल को लाइन हाजिर करने के आदेश कर दिए। हाईकोर्ट से भी बोरा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज ही गई है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad