उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: कुमाऊं कमिश्नर ने बिना लाइट वाले ई-रिक्शा चालकों पर की सख्त कार्रवाई

हल्द्वानी: शहर में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के चलते यातायात सुरक्षा के मद्देनजर कुमाऊं कमिश्नर एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने नैनीताल नगर में निरीक्षण के दौरान बिना लाइट के संचालित हो रहे ई-रिक्शाओं पर सख्त कार्रवाई करते हुए 5 ई-रिक्शा चालकों के चालान करवाए।

कमिश्नर दीपक रावत ने नैनीताल एवं हल्द्वानी में निरीक्षण के दौरान बिना लाइट के बड़ी संख्या में संचालित हो रहे ई-रिक्शाओं पर गहरी नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिना लाइट के किसी भी ई-रिक्शा को सड़क पर संचालित न होने दिया जाए।

उन्होंने कहा कि यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत यह अत्यंत गंभीर विषय है, अतः राजस्व, पुलिस एवं परिवहन विभाग संयुक्त रूप से निरंतर चेकिंग अभियान चलाकर बिना लाइट के चलने वाले ई-रिक्शाओं के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad