उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: देर रात डीएम ने किया बन रही सड़कों का निरीक्षण! दिए यह महत्वपूर्ण निर्देश…

हल्द्वानी- डीएम नैनीताल वंदना ने सोमवार को पीडब्ल्यूडी द्वारा तिकोनिया चौराहे से रेलवे स्टेशन तक बनाई जा रही 1.1 किलोमीटर सड़क मार्ग का निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। डीएम वंदना देर रात यहां निरीक्षण करने पहुंची। डीएम ने ईई पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए कि सड़क मार्ग की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। और सड़क की लेबलिंग ठीक प्रकार से की जाए ताकि कहीं पानी इकट्ठा न हो सके। सड़क निर्माण में जल निकासी के लिए ड्रेनेज भी तैयार किया जाए। साथ ही कहा कि सड़क का कार्य जल्द से जल्द पूरा करें।

इसके बाद डीएम ने जिला विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार किए गए 1.25 किलोमीटर ठंडी सड़क मार्ग का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सचिव जिला विकास प्राधिकरण को ठंडी सड़क के किनारे पार्किंग विकसित करने के लिए कहा और इस पार्किंग के साथ लगते हुए पार्कों का  सौंदर्यीकरण का कार्य ठीक प्रकार से किया जाए। ताकि ठंडी सड़क को सुव्यवस्थित रूप में विकसित किया जा सके। इसके लिए बिजली के पोल को भी व्यवस्थित रूप से लगवाने की प्लानिंग की जाए। इसके साथ ही ड्रेनेज की भी उचित व्यवस्था की जाए ताकि जल भराव न हो।

इस दौरान निरीक्षण में सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा, एसई लोक निर्माण विभाग आदि मौजूद रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad