उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश ने नगर निगम पर सड़क बनने से रोकने का लगाया आरोप! दिया अल्टीमेटम…

हल्द्वानी- कांग्रेस से हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने आज बुधवार को दमूवाढुंगा के वार्ड नं. 37 मित्रपुरम में सड़क ना बनाए जाने पर मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विधायक निधि से बनने वाली सड़क को नगर निगम रोकने का काम कर रहा है। ऐसे में वह खुद दमूवाढुंगा मौके पर पहुंचे हैं।

उन्होंने बताया कि यहां विधायक निधी से सीसी रोड बननी है। लेकिन नगर निगम ने उस पर रोक लगा दी है। क्योंकि इस सड़क को सिंचाई विभाग द्वारा बनाया जा रहा है। ऐसे में नगर निगम ने एनओसी नहीं दी। जिसके चलते सड़क नहीं बन पा रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग खुद सीसी रोड बनाने की बात कह रहे है और सिंचाई विभाग निर्माण एंजेसी हैं। जिसपर विधायक ने विभाग से कल से सड़क को बनाने के निर्देश दिए है।

विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम अब गंदी राजनीति पर उतर आया है। यह सड़क आम जन के लिए है। इसको बनाने से नहीं रोकना चाहिए था। लेकिन ओछी राजनीति के चलते इस सड़क को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अल्टीमेटम देते हुए कहा यदि इस सड़क का निर्माण कार्य शुरु नहीं किया गया तो वह खुद अपने सामने सड़क का निर्माण कार्य कराएंगे। साथ ही अगर जरूरत पड़ी तो स्थानीय लोगों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad