उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: बस हादसे पर विधायक सुमित हृदयेश ने व्यक्त की शोक संवेदना

Haldwani- विधायक सुमित हृदयेश ने बस हादसे को लेकर गहरी संवेदना व्यक्त की है। सुमित ने कहा कि जिला अल्मोड़ा के मर्चुला में हुई बस दुर्घटना की हृदयविदारक घटना से वह गहरे आघात में है। इस हादसे में हुई जनहानि ने पूरे क्षेत्र को शोकमग्न कर दिया है। इस दुखद समय में उनकी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है। वह ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और अपने श्री चरणों में स्थान दें, साथ ही घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल जिले के तीन आरोपियों को ‘गुंडा’ घोषित कर 6 माह के लिए जिला बदर

विधायक सुमित ने कहा कि राज्य सरकार और प्रशासन से आग्रह करता हूं कि वे प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करें और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएं ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर इन कठिन क्षणों का सामना करना होगा और हर संभव प्रयास करना होगा कि पीड़ित परिवारों को मदद और संबल मिल सके।

यह भी पढ़ें -  चंपावत दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस की जांच में साजिश का खुलासा..
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad