उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: शादीशुदा सेना के जवान ने होटल में बुलाकर किया नाबालिग लड़की का रेप! पॉस्को एक्ट में केस दर्ज..

हल्द्वानी- एक शादीशुदा सेना के जवान ने नाबालिग लड़की से होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। साथ ही लड़की के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित नाबालिग लड़की के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पॉस्को एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक शादीशुदा युवक ने अपने ही गांव की एक नाबालिग लड़की को प्यार के जाल में फंसा लिया। लड़की को बहला-फुसला कर एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी पिथौरागढ़ जिले का रहने वाला है। वह पहले से शादीशुदा है। आरोपी सेना का जवान बताया जा रहा है। आरोपी के गांव की एक नाबालिग लड़की मुखानी थाना क्षेत्र में अपनी बुआ के घर रहती है। आरोप है कि शादीशुदा होने के बावजूद आरोपी ने नाबालिग से नजदीकी बढ़ा उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। उसने लड़की को झांसा दिया कि वह अपनी बीवी को तलाक देकर उससे शादी करेगा।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले आरोपी किशोरी को झांसे में लेकर बनभूलपुरा थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गया। जहां उसने नाबालिग से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने लड़की को जान से मार डालने की धमकी दी। जब यह मामला लड़की के परिजनों तक पहुंचा तो उन्होंने बनभूलपुरा थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

इधर, प्रभारी निरीक्षक नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में टीम रवाना की गई है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
1
+1
0
+1
1
+1
1
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad