उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: विधायक सुमित हृदयेश ने ली अधिकारियों की बैठक, बिजली-पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश…

हल्द्वानी- विधायक सुमित हृदयेश ने शुक्रवार को हल्द्वानी अपने आवास पर बिजली, सिंचाई, जल संस्थान, पेयजल निगम सहित लोकनिर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर संबंधित अधिकारियों को भयंकर गर्मी के मद्देनजर बिजली-पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि भयंकर गर्मी की वजह से लोग काफी परेशान है। उस पर बिजली-पानी का संकट “जले में नमक पड़ने” जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। हल्द्वानी वासियों द्वारा लगातार फ़ोन पर और व्यक्तिगत मिलकर मुझे बिजली-पानी की समस्या के बारे में बताया जा रहा है।

वहीं समाचार पत्रों के माध्यम से भी लोगो की परेशानियों से रोजाना रूबरू होने को मिल रहा है। विधायक सुमित हृदयेश ने बिजली पानी की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ-साथ स्थानीय जनता से सीधा संवाद कायम करने की सलाह के साथ हल्द्वानी क्षेत्र मे व्याप्त बिजली-पानी की समस्याओं के स्थायी निदान हेतु कारगर योजनाओं पर कार्य करने के लिए आदेशित किया गया।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय हल्द्वानी वासियों को कभी बिजली-पानी की समस्याओं का सामना नही करना पड़ता था, माताजी स्व. इंदिरा हृदयेश ने हल्द्वानी वासियों को हमेशा बिजली-पानी की समस्याओं से दूर रखा।

हल्द्वानी विधानसभा को बिजली पानी की समस्याओं से निजात के लिए विधायक सुमित हृदयेश ने स्पष्ट शब्दों में संबंधित अधिकारियों को समयसीमा देते हुए निर्देशित किया की अगर समस्याओं का तवरित निदान नही हुआ तो जनता को साथ लेकर उग्र जनांदोलन किया जायेगा।

बैठक में जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, पूर्व पार्षद शकील सलमानी, पूर्व प्रधान नवीन पाण्डे, विधायक स्वास्थ्य प्रतिनिधि इशरत अली, युवा नेता प्रदीप नेगी, अमित रावत सहित  पीडब्ल्यूडी से अशोक चौधरी, विद्युत विभाग से प्रदीप बिष्ट, सिचाई विभाग से बी.सी. नैनवाल, जल निगम से ललित गौड़, जल संस्थान से रवि शंकर लोशाली मुख्य रूप से मौजूद रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad