उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: नाबालिग को स्कूटी देना पड़ा भारी! युवती पर केस..

हल्द्वानी- पुलिस लगातार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। नए मोटर वाहन अधिनियम में नाबालिग के वाहन चलाते हुए मिलने पर सख्त सजा का प्रावधान है। प्रावधान के तहत वाहन चालक नाबालिग के पिता को भी कार्रवाई के दायरे में लिया गया।

ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां बुधवार को भाई के नाबालिग दोस्त को स्कूटी देने पर युवती पर केस हो गया। काठगोदाम पुलिस को 15 साल का किशोर स्कूटी चलाते हुए मिला। उसके साथ उसके दो दोस्त भी थे। पुलिस ने वाहन सीज किया। सामने आया कि किशोर ने इस स्कूटी को अपने दोस्त की बहन से मांगा था। अब बहन भी मुकदमे में नामजद हो गई।

इधर, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि नाबालिग के वाहन चलाने पर पाबंदी है। अभिभावक को जागरूक होने की जरूरत है। ऐसे नाबालिग वाहन चलाते हुए मिले तो वाहन मालिक पर मुकदमा दर्ज होगा। ऐसे केस में सजा के साथ ही जुर्माना का भी प्रावधान है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad