उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए नाबालिग छात्र छात्रा!

हल्द्वानी के थाना काठगोदाम थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्र और छात्रा को आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के बाद इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस छात्र-छात्रा को थाने ले आई।

पुलिस के अनुसार, हल्द्वानी के एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान के स्नातक के छात्र-छात्रा घूमने के लिए रानीबाग क्षेत्र के एक गांव की ओर गए। इस दौरान ग्रामीणों ने नाबालिग छात्र और छात्रा को आपत्तिजनक हालत में देखा और पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों से आधार कार्ड दिखाने को कहा और पता लगा कि दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं। जिसके बाद मौके पर काफी हंगामा हुआ।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: मरियम पैरामेडिकल कॉलेज विवाद गहराया, कब्जे और फर्जीवाड़े के आरोपों पर एफआईआर की मांग

वहीं सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस छात्र और छात्रा को थाने लेकर आ गई। और दोनों के परिजनों को बुलाया। इस दौरान कुछ सामाजिक संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंचे और हंगामा खड़ा कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। 

इधर, काठगोदाम थाना प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि छात्रा के परिजनों की तहरीर पर नाबालिग छात्र के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल करा रही है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: मरियम पैरामेडिकल कॉलेज विवाद गहराया, कब्जे और फर्जीवाड़े के आरोपों पर एफआईआर की मांग
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad