उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: मुकेश बोरा गिरफ्तार!

हल्द्वानी- तीन हफ़्तों से ज्यादा समय से फरार चल रहे दुष्कर्म और पॉस्को के आरोपी नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुकेश बोरा पर लालकुआं कोतवाली में विधवा महिला से दुष्कर्म और एक नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज है। पुलिस की कई टीमें लगातार बोरा को गिरफ्तार करने के लिए जुटी हुई थी।

वहीं सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि पुलिस ने मुकेश बोरा को गिरफ्तार किया है। बता दें आरोपी मुकेश बोरा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों की माने तो पुलिस जल्द इस मामले का खुलासा कर सकती है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad