उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: अब तिकोनिया चौराहे से रेलवे स्टेशन तक हटेगा अतिक्रमण!

हल्द्वानी- शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या एक सबसे बड़ी परेशानी है। जिससे निजात दिलाने के लिए प्रशासन अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कदम उठा रहा रहा है। साथ ही राष्ट्रीय खेलों का समापन होना है इसलिए एयरपोर्ट से लेकर स्टेडियम तक और रेलवे स्टेशन से लेकर स्टेडियम तक सभी सड़कों के सौंदर्यकरण और चौड़ीकरण का कार्य भी तेजी के साथ किया जा रहा है।

जिसके चलते तिकोनिया चौराहे से रेलवे स्टेशन तक हुए अतिक्रमण को अब चिन्हीकरण करते हुए प्रशासन ने 15 दिन के स्वयं तोड़ने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई और पीडब्ल्यूडी अधिशासी अधिकारी अशोक चौधरी, व अन्य अधिकारियों ने तिकोनिया से रेलवे स्टेशन तक सड़क का मौका मुआयना किया।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी का कल 28 फरवरी को हल्द्वानी दौरा.. कानून व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय पर करेंगें बैठक...

साथ ही सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण की नपाई कर और 15 दिन के भीतर नोटिस जारी करते हुए अतिक्रमण स्वयं तोड़ने के निर्देश दिए। इसके अलावा नालियों में गंदगी के चलते सभी दुकान स्वामी के चालान करने के निर्देश दिए।

जानकारी देते हुए नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी ने बताया कि उन सभी सड़कों का चौड़ीकरण और सौंदर्यकरण होना है। साथ ही यह सड़क रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट से स्टेडियम को जोड़ते हैं। क्योंकि पूरे देश से आने वाले खिलाड़ियों को बेहतर आवागमन की सुविधा और बेहतर माहौल मिले इसके लिए शासन से निर्देश दिए गए हैं। इसलिए 15 जनवरी से पहले इन सभी सड़कों अतिक्रमण मुक्त कर कायाकल्प होना है।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी का कल 28 फरवरी को हल्द्वानी दौरा.. कानून व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय पर करेंगें बैठक...
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad Ad Ad