उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी : 44 अवैध रूप से बनी दुकानों पर चला बुल्डोजर!

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग और जिला प्रशासन का आज बुल्डोजर चला है। जिसमें 44 अवैध रूप से बनाई गई दुकानों को जेसीबी मशीन ने ध्वस्त कर दिया। यहां हल्द्वानी के रामपुर रोड में एचएन इंटर कॉलेज को वन विभाग द्वारा 1965 में जमीन लीज पर दी थी। जिस पर 44 दुकान अवैध रूप से बन गई थी। जिसका मुकदमा काफी समय से कोर्ट में चल रहा था।

जिसके बाद कोर्ट ने 44 दुकानों को खाली करने के आदेश वन विभाग को दिए थे। इसके बाद हाईकोर्ट में दुकान स्वामियों ने अक्टूबर तक का समय मांगा था। और अब वह समय पूरा होने के बाद आज वन विभाग की टीम ने प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर 44 अवैध दुकानों को तोड़ दिया है।

जानकारी देते हुए वन विभाग की एसडीओ शशि देव ने बताया गया कि यह 44 दुकान अवैध है, जो की एचएन इंटर कॉलेज को वन विभाग द्वारा लीज पर बनाई गई थी। लीज समाप्त हो गई है। अब इन दुकानों को तोड़ दिया गया।

इस दौरान मौके पर वन विभाग की एसडीओ शशि देव, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, लालकुआं सीओ संगीता, कोतवाल हरेन्द्र चौधरी, एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी, एसओ चोरगलिया भगवान महर, रेंजर रूप नारायण गौतम समेत वन विभाग और पुलिस फोर्स मौजूद रही।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad