उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: 23 जनवरी को सुबह 8 बजे शुरू होगा मतदान.. पोलिंग पार्टियां रवाना…

हल्द्वानी- कल 23 जनवरी को निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है। जिसके लिए नैनीताल जिले के 7 निकायों में वोटिंग के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होनी शुरू हो गई है। हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज कंट्रोल रूम से पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही हैं।

बुधवार को नैनीताल, भवाली,भीमताल लाल कुआं, हल्द्वानी, रामनगर और कालाढूंगी के लिए पोलिंग पार्टियों रवाना हो गई है। मतदान कराने के लिये रवाना होने से पहले पोलिंग पार्टियों ने इलेक्शन किट लेकर उसका मिलान किया। साथ ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोलिंग पार्टियों को इलेक्शन किट उपलब्ध कराई गई।

यह भी पढ़ें -  आज कैलाश मानसरोवर यात्रियों का होगा भव्य स्वागत, कल सीएम धामी पहले जत्थे को दिखाएंगे हरी झंडी

जिला निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान को शांति पूर्वक और निष्पक्ष रूप से संपन्न करने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। जिन पोलिंग पार्टियों को दूरस्थ क्षेत्र में जाना है उनके लिए बसों और टैक्सियों का संचालन किया जा रहा है। मतदान कल सुबह 8 बजे से शुरू होगा और शाम को 5 बजे तक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  आज कैलाश मानसरोवर यात्रियों का होगा भव्य स्वागत, कल सीएम धामी पहले जत्थे को दिखाएंगे हरी झंडी
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad