उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: रूठी पत्नी ने साथ जाने से किया इनकार तो पति ने पेट्रोल डाल लगा ली आग!

हल्द्वानी से पति-पत्नी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रूठी पत्नी को मनाने गए पति को साले ने पीट दिया। काफी मनाने के बाद भी पत्नी ससुराल लौटने को राजी नहीं हुई तो पति ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आनन-फानन में जिसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शख्स लगभग 50 प्रतिशत तक जल चुका है। जिसकी हालात नाजुक बताई जा रही है।

घटना मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र की नीलांचल कॉलोनी फेज 2 निवासी विशाल मौर्या यहां अपनी पत्नी किरन, मां व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहता है। विशाल के भाई के मुताबिक कुछ दिन पहले किरन का अपनी सास से विवाद हो गया था। इससे नाराज किरन ने अपने भाई को बुलाया और मायके चली गई। पिछले तीन दिनों से विशाल लगातार नाराज पत्नी को मनाने की कोशिश कर रहा था। बात नहीं बनी तो शनिवार को वह ससुराल पहुंच गया। यहां उसका पत्नी और सुसारियों से विवाद हो गया। पत्नी ने उसके साथ लौटने से इनकार कर दिया।

इससे नाराज विशाल ने ससुरालियों के सामने ही खुद पर पेट्रोल डाला और पत्नी के न लौटने पर आग लगाने की धमकी देने लगा। पत्नी फिर भी नहीं मानी तो उसने खुद को आग लगा ली। वह धू-धूकर जलने लगा। इससे ससुरालियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने किसी तरह आग पर काबू पाया गया और उसे अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के मुताबिक विशाल लगभग 50 प्रतिशत तक जल चुका और आईसीयू में उसका उपचार चल रहा है।

कोतवाल उमेश कुमार मलिक का कहना है कि युवक ने खुद आग लगाई है। घायल व उसकी पत्नी के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

वहीं विशाल के पिता का कहना है कि उनके बेटे को बहू परेशान कर रही थी। जबकि शादी को सिर्फ चार महीने ही हुए हैं। और बेटे पर तलाक देने का दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि आग लगाने की घटना शनिवार दोपहर 2:00 बजे की है। इतनी बड़ी घटना हुई, लेकिन न तो बहू ने इसकी सूचना दी और न उसके परिवार के अन्य सदस्य ने बताया। उन्हें रात 8:00 बजे पता चला तो अस्पताल पहुंचे।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad