उत्तराखण्डपर्यटन-मौसमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी : नैनीताल-रानीबाग रोपवे निर्माण को लेकर हुई समीक्षा बैठक

हल्द्वानी- सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने आज मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हल्द्वानी के रानीबाग- हनुमानगढी से नैनीताल तक बनने वाले रोपवे पर समीक्षा की। समीक्षा बैठक में कुमांऊ कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि कन्सलटैंस, केे माध्यम से रोपवे के एलाईमेंट, भूमि की उपलब्धता और किन-किन स्थानों पर रोपवे के स्टेशन बनाये जाने है। इसके बारे में विस्तार से चर्चा की गई है। साथ ही पर्यटकों को सुगम यात्रा किस प्रकार से कराई जायेगी इस बात पर भी समीक्षा बैठक में चर्चा की गई।

उन्होंने कहा भविष्य में निर्णय लिया जायेगा कि कहां रोपवे के स्टेशन बनाये जाने है, साथ ही विभिन्न सरकारी विभाग की भूमि लीज पर ली जायेगी इस पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि रोपवे स्टेशनों में जरूरत को देखते हुए पार्किंग की व्यवस्था भी की जायेगी। कमिश्नर ने कहा कि रानीबाग से नैनीताल रोपवे बनने से पर्यटक बगैर किसी जाम के रानीबाग से नैनीताल का सफर पूरा कर सकते हैं। जिसके लिए यह एक अहम कदम साबित होगा।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad