उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरराजनीतिहल्द्वानी

हल्द्वानी: ग्राम्य विकास अधिकारियों की भूमिका ग्रामीण विकास की रीढ़: राम सिंह कैड़ा


हल्द्वानी। शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने हल्द्वानी में ग्राम्य विकास अधिकारी एसोसिएशन, नैनीताल द्वारा आयोजित द्विवार्षिक अधिवेशन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम्य विकास अधिकारियों की भूमिका को ग्रामीण विकास की रीढ़ बताते हुए कहा कि सरकार की जनहितैषी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने तथा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें -  हरीश रावत ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किल! हाईकमान की नाराजगी के बाद जनसंवाद यात्रा पर लगाया ब्रेक

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि राज्य सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है और इसमें ग्राम्य विकास अधिकारियों का सहयोग बेहद अहम है।
उन्होंने कहा कि अधिकारी धरातल पर कार्य करते हुए योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई गति मिल रही है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नैनीताल दीपा दरम्वाल, दर्जा राज्यमंत्री शंकर कोरंगा, ध्रुव रौतेला सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  हरीश रावत ने खुद को कहा खूसट बुड्ढा!

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad