उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरवीडियोहल्द्वानी

हल्द्वानी: स्कूटी सवार युवकों को पिस्टल लहराना पड़ा भारी! देखिए वीडियो..

हल्द्वानी- जनसुरक्षा से खिलवाड़ कर पिस्टल लहराना तीन युवकों को भारी पड़ गया। काठगोदाम पुलिस की तत्परता दिखाते हुए तीन युवको को सबक सिखाया और स्कूटी सीज कर दी है।

यहां काठगोदाम थाना क्षेत्र में चांदमारी के पास तीन युवक एक स्कूटी में सवार होकर पिस्टल लहराते हुए देखे गए। जिसके बाद घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष काठगोदाम पंकज जोशी ने पुलिस टीम के साथ तत्काल कार्यवाही करते हुए संदिग्ध स्कूटी को रोककर उसमें सवार तीनों युवकों को हिरासत में लिया।

यह देखिए वीडियो..

वहीं पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ व जांच से यह स्पष्ट हुआ कि युवक खिलौने की पिस्टल को लहराकर भ्रमण कर रहे थे। जिसके बाद पब्लिक प्लेस में इस प्रकार हथियार जैसी वस्तु लहराने से जनसुरक्षा एवं शांति भंग होने की संभावना को देखते हुए स्कूटी को सीज कर दिया गया। साथ ही तीनों युवकों को सबक सिखाते हुए धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किया गया।

नैनीताल पुलिस आमजन से अपील करती है कि हथियारनुमा वस्तुओं के साथ सार्वजनिक स्थलों पर इस प्रकार का आचरण न करें, अन्यथा कड़ी वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad