उत्तराखण्डबड़ी-खबरराजनीतिहल्द्वानी

हल्द्वानी: तो रावत होंगे बीजेपी के मेयर प्रत्याशी!

हल्द्वानी- उत्तराखंड में स्थानीय नगर निकाय चुनाव 2024 की सुगबुहागाट तेज होने लगी है। जिसके चलते निकाय चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने भी तैयारियां शुरू कर दी है।  2 सितंबर से पहले राज्य में निकाय चुनाव होने हैं। जिसको लेकर हल्द्वानी में मेयर पद के लिए दावेदार खुलकर सामने आ रहें हैं।

पार्टी से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी अपनी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। बीजेपी में हल्द्वानी से मेयर पद की दावेदारी के लिए कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अपनी दावेदारी पेश की है।

वहीं बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने भी मेयर पद के लिए ताल ठोकी है। अगर हल्द्वानी नगर निगम सीट सामान्य रहती है तो प्रकाश रावत इस सीट पर सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी दावेदारी जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित प्रदेश के दिग्गज पदाधिकारियों के सामने पेश की है। संगठन में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है।

प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने कहा कि अगर हल्द्वानी शहर की सीट आरक्षित ना होकर सामान्य रहती है और संगठन उन पर विश्वास जताता है तो वह पूरी मेहनत से चुनाव लडेंगे। साथ ही निकाय चुनाव में जीत हासिल कर जनता की सेवा करेंगे। क्योंकि इस बार आरक्षण रोस्टर में बदलाव की संभावना भी जताई जा रही है।

राजनैतिक यात्रा…

• छात्र जीवन में 1995 से 1998 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करते हुए मिले दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वाह किया।

• परिवार में बड़े भाई के रा० स्वयं सेवक संघ के पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में समर्पित रहने की प्रेरणा से किशोरावस्था में ही संघ की शाखा से जुड़ कर कार्य किया।

• संघ के प्रशिक्षण वर्ग, संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष प्रशिक्षित

• वर्ष 1998 से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य ।

• वर्ष 1999 में वार्ड अध्यक्ष बमौरी तल्ली, हल्द्वानी।

• वर्ष 2002 भारतीय जनता युवा मोर्चा खेल कूद प्रकोष्ठ के मण्डल अध्यक्ष।

• वर्ष 2003 भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी नैनीताल।

• वर्ष 2004 जिला मंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा नैनीताल।

• वर्ष 2008 जिला अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा, नैनीताल।

• वर्ष 2010 प्रदेश मंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखण्ड।

• वर्ष 2012 में भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखण्ड के निर्देश पर उ० प्र० विधानसभा चुनाव में बिल्सी विधानसभा में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में विधानसभा प्रभारी के दायित्व का निर्वाह।

• वर्ष 2013 में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री।

• वर्ष 2016 भाजपा कुमाऊँ सह मीडिया प्रभारी।

• वर्ष 2019 से वर्तमान तक प्रदेश प्रवक्ता भाजपा उत्तराखण्ड ।

• लोकसभा चुनाव 2024 में लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति में सदस्य रहे, साथ ही नैनीताल ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट के मतगणना प्रभारी का दायित्व भी निभाया

What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad