उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: चौकी इंचार्ज को हटाने को लेकर एसपी सिटी से मिले छात्र! दिखाया वीडियो…

हल्द्वानी- जन्माष्टमी की देर रात हल्दूचौड़ चौकी क्षेत्र में कुछ छात्र नेताओं से मारपीट और अभद्रता के आरोप को लेकर में मंगलवार को छात्र नेता और हल्दूचौड़ प्रधान संगठन के लोग हल्द्वानी में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र से मिले।

छात्रों ने आरोप है कि दरोगा ने बिना कुछ कहे उन पर लाठी चला दी। इसके बाद इस मामले में मंगलवार को छात्र हल्द्वानी एसपी सिटी प्रकाश चंद्र से मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग की।

जानकारी के मुताबिक मामला जन्माष्टमी की रात का है। जब हल्दूचौड़ के केशव प्लाजा के बाहर छात्र संघ पदाधिकारी खड़े थे। इस बीच हल्दूचौड चौकी इंचार्ज और पुलिस के सिपाही उतरे और उन्होंने सीधे छात्रों पर लाठी चला दी। 

हल्द्वानी एसपी सिटी कार्यालय में ग्राम प्रधान संगठन के साथ पहुंचे छात्र नेताओं ने सीसीटीवी वीडियो दिखाते हुए एसपी सिटी को अपनी पीड़ा बताई।

यह देखिए वीडियो…

जिस पर एसपी सिटी ने लालकुआं  सीओ को पूरे मामले की जांच दी है। हल्दूचौड़ क्षेत्र से आए ग्राम प्रधान संगठन और छात्र नेताओं का स्पष्ट कहना है कि जब तक चौकी का पूरा स्टाफ और चौकी इंचार्ज नहीं बदले जाते तब तक वह आंदोलन करते रहेंगे। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश है।

बता दें कि बीती रात भी छात्र नेताओं ने चौकी इंचार्ज पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाते हुए हल्दूचौड़ चौकी में प्रदर्शन किया था।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad