उत्तराखण्डबड़ी-खबर

हल्द्वानी: छात्र संघ चुनाव की तारीख घोषित! होगा मतदान..

हल्द्वानी- कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में पिछले काफ़ी दिनों से आंदोलनरत छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने शासन स्तर पर हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया है कि 25 अक्टूबर को विश्वविद्यालय के सभी परिसरों और संबद्ध महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव आयोजित किए जाएंगे।

जिसके बाद कुलसचिव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शासन के उच्चाधिकारियों ने छात्रसंघ चुनाव कराने की सहमति दे दी है। साथ ही इसे निर्धारित तिथि पर सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाएगा।

वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी आंदोलनरत छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे अपनी भूख हड़ताल और आंदोलन समाप्त करें। जिससे शैक्षणिक कार्य नियमित हो सके। अब माना जा रहा है कि छात्र संघ चुनाव जल्द होने जा रहे है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad