उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: स्टंटबाजी और रैश ड्राइविंग कर रहे 6 युवक पकड़े! अब माफ़ी मांगते आए नज़र..

हल्द्वानी- नैनीताल पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया था कि वे सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाकर ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग, रैश ड्राइविंग और स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करें।

जिसके तहत सोशल मीडिया पर शिकायत मिलने पर, एसएसपी ने संबंधित थाना प्रभारी को त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया। जिसके बाद थानाध्यक्ष मुखानी विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पीली कोठी क्षेत्र में वाहन चैकिंग अभियान चलाया और 6 युवकों को रैश ड्राइविंग, स्टंट किये जाने पर थाने लाया गया।

यह भी पढ़ें -  मुकेश बोरा ने फिर कायम रखा दबदबा, गोविंद मेहता की जीत, पूर्व चेयरमैन को बड़ा झटका..

पुलिस ने सभी 6 युवकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 3 बाइक और एक स्कूटी को मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कार्यवाही कर सीज किया गया है। साथ ही युवकों की काउंसलिंग की गई और उन्हें भविष्य में इस तरह के कृत्य न करने की सलाह दी गई। सभी युवकों ने माफी मांगते हुए भविष्य में इस तरह के कृत्य न करने हेतु कहा गया।

पुलिस ने की अपील..

नैनीताल पुलिस सभी युवाओं से अपील करती है कि वे रैश ड्राइविंग और स्टंट जैसी खतरनाक गतिविधियों से बचें, जिससे न केवल उनकी जान बल्कि दूसरों की जान भी जोखिम में पड़ सकती है। यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर सुरक्षित रहे।

यह भी पढ़ें -  सक्रिय पहल से आशा का सृजन: उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में विश्व आत्महत्या निवारण दिवस पर मनोवैज्ञानिक कार्यशाला का आयोजन

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad