उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: अचानक चलते ट्रक में लगी आग! मची अफरा-तफरी

हल्द्वानी के रानीबाग में चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। बीच रोड में चलते ट्रक में आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा शनिवार को नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर रानीबाग में हुआ। गनीमत रही कि हादसे में ट्रक ड्राइवर और हेल्पर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। 

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बीच रोड में ट्रक में लगी आग के कारण कुछ देर तक हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिससे जाम की स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस ने कुछ देर बाद ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलवा दिया।

सीएफओ गौरव किरार ने बताया कि हल्द्वानी के पहाड़ की और सामान लेकर जा रहे ट्रक में शनिवार को आग लगने की सूचना मिली थी। बताया कि जैसे ही ट्रक रानीबाग एनसीसी कैम्प के पास पहुंचा। तो अचानक चलते ट्रक में आग लग गई। आस-पास के लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं ट्रक में लगी आग के कारणों की जांच की जा रही है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad