उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी : लॉ स्टूडेंट की संदिग्ध मौत! गर्लफ्रेंड को मिली लाश…

हल्द्वानी- बीती रात खाना खाने के बाद घर से निकले छात्र का सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना हल्द्वानी के थाना मुखानी क्षेत्र की है। यहां छात्र का उसी की कार में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक मृतक पार्थ सिंह सामंत पुत्र राजेंद्र सिंह सामंत उम्र 23 साल मुखानी थाना क्षेत्र के बच्ची नगर कठघरिया में अपनी मां गीता व बहन के साथ रहता था। गीता ने बताया कि पार्थ नैनीताल में एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र था।

बताया कि बीती रात पार्थ ने खाना खाया और अपने दोस्त से मिलने जा रहा हूं कह कर घर से निकला था। फिर रात में एक घंटे उसकी मां ने फोन किया तो कुछ देर में घर पहुंचने की बात कही और इसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया।

बता दें कि मृतक की युवक की गर्लफ्रैंड मुखानी चौराहे के पास रहती है। सुबह जब उसे भी पार्थ का फोन स्विच ऑफ मिला तो उसने पार्थ के दोस्तों को फोन किया। उसके बाद भी पार्थ जब नहीं मिला तो वह खुद तलाश में निकल पड़ी। उसके बाद आरके टेंट हाउस के पास उसे पार्थ की कार दिखाई दी। पार्थ सीट पर लेटा हुआ था। कार के दरवाजे भी लॉक नहीं थे। उठाने पर भी जब पार्थ नहीं उठा तो गर्लफ्रैंड ने पार्थ के परिजनों को सूचना दी।

कुछ देर बाद परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले गए जहां से उन्हें एसटीएच भेज दिया गया। एसटीएच में डॉक्टरों ने पार्थ को मृत घोषित कर दिया। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता लगेगी। वहीं मुखानी थाने की पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad