उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: रिंग रोड के विरोध में चल रहा धरना प्रदर्शन समाप्त, बनी यह सहमति..

हल्द्वानी- बीते 11 सितंबर से गन्ना सेंटर के पास फुटकुआँ क्षेत्र के रामलीला मैदान में चल रहे रिंग रोड परियोजना का धरना विरोध प्रदर्शन को प्रशासन ने समाप्त करा दिया है।

किसान मकान बचाओ संघर्ष समिति का हल्द्वानी रिंग रोड परियोजना के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 28वें दिन प्रशासन के साथ वार्ता कर सहमति के बाद समाप्त हुआ।

किसान मकान बचाओ संघर्ष समिति के संस्थापक अध्यक्ष कार्तिक उपाध्याय ने बताया की प्रशासन ने दोनों वार्ताओं में त्योहारों को देखते हुए धरना प्रदर्शन स्थगित करने की मांग करी थी, क्योंकि वह गांव के रामलीला मैदान में बैठे हुए थे एवं रामलीला का मंचन गांव की सभ्यता संस्कृति से जुड़ा हुआ है। ऐसे में धरना प्रदर्शन कहीं ना कहीं रामलीला को भी प्रभावित करता।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा की एसडीएम परितोष वर्मा ने प्रदर्शनकारियों को यह आश्वस्त किया है कि इसी सप्ताह जिलाधिकारी से उनकी वार्ता करवाएंगे।

वहीं किसान मकान बचाओ संघर्ष समिति ने यह स्पष्ट किया है कि यह धरना प्रदर्शन सिर्फ स्थगित हुआ है। हल्द्वानी रिंग रोड परियोजना से यदि कोई भी किसान, दुकान, मकान, स्वामी प्रभावित होगा तो पुनः आंदोलन किया जाएगा, साथ ही जिन आपत्तियों को पीडब्ल्यूडी विभाग में पहुंचा दिया गया है। उसका निस्तारण किया जाए।

सोमवार को हल्द्वानी तहसीलदार सचिन कुमार ने धरना स्थल पहुंचकर धरना प्रदर्शन कर रही महिलाओं को जूस पिलाकर उनका अनिश्चितकालीन धरना समाप्त कराया।

इस दौरान किसान मकान बचाओ संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष निक्की दुर्गापाल, उपाध्यक्ष ललित मोहन जोशी, कोषाध्यक्ष राहुल उपाध्याय, सचिव लक्ष्मण सिंह बोरा, संयोजक कैलाश सिंह कुल्याल, ललित मोहन भट्ट, हेमंत बिष्ट सहित आनंद सिंह दर्मवाल, पूर्व ग्राम प्रधान बैड़ापोखरा बजवालपुर ललित मोहन नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता योगेश जोशी, कैलाश सिंह क्वीरा, खीम सिंह घुड़दौड़ा, आयुष रावत, हीरा बोरा, पुष्पा बोरा, कमल बोरा, पूनम बोरा, चेष्टा बोरा, भूमिका बोरा, पुष्पा उपाध्याय, शांति कापड़ी, बिमला कापड़ी, ममता उपाध्याय, दीपा उपाध्याय सहित आदि लोग मौजूद रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad