उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: दिल्ली से आए पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर सड़क पर पलटा! 9 लोग घायल…

हल्द्वानी- दिल्ली के पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर हादसे का शिकार हो गया। रविवार को नैनीताल- कालाढूंगी रोड  पर प्रिया बैंड के पास टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय टेंपो ट्रैवलर में दिल्ली के 16 पर्यटक सवार थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्रारंभिक उपचार के बाद पर्यटकों को हल्द्वानी रेफर कर दिया।

वहीं पर्यटकों का टेंपो ट्रेवल दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद गंभीर रूप से घायलों का इलाज हल्द्वानी में किया जा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने मौके पर पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना और अस्पताल प्रशासन से प्राथमिकता के आधार पर सभी घायल पर्यटकों के उपचार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  मुकेश बोरा ने फिर कायम रखा दबदबा, गोविंद मेहता की जीत, पूर्व चेयरमैन को बड़ा झटका..

दरअसल रविवार दोपहर करीब 4:00 बजे नैनीताल कालाढूंगी रोड प्रिया बैंड के पास कालाढूंगी से लगभग चार किलोमीटर पहले एक टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें लगभग 16 लोग सवार थे। जिसमें से 9 लोगों को चोटें आई हैं। इसमें तीन लोग को गंभीर चोट आई हैं। बाकी मामूली रूप से घायल हैं। सभी का इलाज सेंट्रल हॉस्पिटल हल्द्वानी में चल रहा है। घायलों को 108 द्वारा यहां पहुंचाया गया है।

सभी लोग करोलबाग और मोती नगर दिल्ली के रहने वाले हैं। ये लोग शुक्रवार के दिन पंगूठ नैनीताल घूमने आए थे और रविवार को वापसी के समय दुर्घटना का शिकार हो गए। उनके द्वारा बताया गया कि टेंपो ट्रैवलर चालक की स्पीड तेज होने और सामने से दूसरा वहान आने पर अचानक ब्रेक लगाने के कारण टेंपो ट्रेवलर पलट गया था। सभी का घायलों का इलाज अस्पताल द्वारा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  सक्रिय पहल से आशा का सृजन: उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में विश्व आत्महत्या निवारण दिवस पर मनोवैज्ञानिक कार्यशाला का आयोजन
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad