उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: थार सवार ने मारी दो राहगीरों को टक्टर! कार में मिली चरस..

हल्द्वानी- मुखानी थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चौफला के पास एक अनियंत्रित थार कार ने दो राहगीरों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों राहगीर छिटक कर दूर जा गिरे। वहीं थार सवार कार लेकर नाले में फंस गया। पुलिस ने थार कार से चरस बरामद की है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम करीब 5 बजे कटघरिया की ओर से एक थार कार तेज रफ्तार में आ रही थी। चौफला के पास थार अचानक से अनियंत्रित हुई और शिव मंदिर के निकट सड़क किनारे जा रहे दीवान सिंह और राजेंद्र सिंह को टक्कर मार दी। इसके बाद थार का चालक पूरी तरह से नियंत्रण खो बैठा और बैरियर को तोड़ते हुए सड़क किनारे नाले की तरफ लटक गया।

जिसके बाद आस-पास के स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को मुखानी चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भिजवाया। उधर मौका पाकर चालक थार छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि थार की रफ्तार तेज थी। इस वजह से यह हादसा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने थार को कब्जे में लेकर जांच की तो उसमें 30 ग्राम चरस मिली।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
2
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad