उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: 10th का रिजल्ट खराब होने के कारण घर से भागी छात्रा! पुलिस ने किया बरामद

हल्द्वानी- बीते मंगलवार हल्द्वानी के चौकी मंगल पड़ाव क्षेत्र के अंबेडकर नगर निवासी छात्रा हाई स्कूल की परीक्षा में फेल हो गई। जिसके कारण छात्रा निराश होकर घर से बिना बताए कहीं चली गई।

जिसके बाद छात्रा की मां ने चौकी मंगल पड़ाव में आकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज मंगल पड़ाव दिनेश चंद्र जोशी ने अपनी टीम के साथ तत्काल गुमशुदा छात्रा की खोजबीन शुरू कर दी।

पुलिस द्वारा काफी प्रयासों के बाद मात्र 3 घंटे में ही गुमशुदा छात्रा को ढूंढ निकाला और उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। चौकी प्रभारी द्वारा बालिका को निराशा छोड़ मेहनत करने और जीवन में सकारात्मक सोच रखने के लिए प्रेरित किया गया।

What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad