उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: 13 जमीन जालसाजो पर अब कसा जाएगा शिकंजा! कमिश्नर ने दिए सख्त निर्देश…

हल्द्वानी- कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में सर्किट हाउस काठगोदाम में मंडल की लैण्ड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक में अहम निर्णय लिए गए। साथ ही कमिश्नर ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
  
लैण्ड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक में मंडल के कुल 53 मामले आए। जिनमें से जनपद नैनीताल के 45, उधमसिंह नगर के 4, अल्मोडा के 2 तथा बागेश्वर जनपद के कुल 2 मामले लैण्ड फ्रॉड समिति में आए। लैण्ड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक में समिति द्वारा शिकायतकर्ता के पक्ष को भी सुना गया। शिकायतकर्ता के पक्षों को सुनने के बाद समिति द्वारा 13 लैण्ड फ्रॉड मामलों पर FIR सम्बन्धित पुलिस थानो में दर्ज कराने के निर्देश दिए है। कुछ शिकायतों में विस्तृत जांच के बाद मामलों को भी शीघ्र समाधान कर लिया जायेगा।

कमिश्नर रावत ने कहा कि मंडल में जिन जनपदों में बन्दोबस्ती का कार्य चल रहा है। उन स्थानों पर वन विभाग विभागीय भूमि की सीमांकन सूची का मिलान अवश्य कर लें तथा जिन वन क्षेत्रों में पिलर आदि नहीं लगे है। उन स्थानों पर सीमांकन के लिए पिलर लगाये जाएं।   
     
बैठक में कमिश्नर ने कहा कि भूमि से सम्बन्धित अतिक्रमण और फ्रॉड के मामलों में किसी तरह की लापरवाही ना बरती जाए और भूमि फ्रॉड मामलों में संलग्न लोगों पर सख्त वैधानिक कार्यवाही करें। सरकार की जिस भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। उसको अतिक्रमण मुक्त करें।

कमिश्नर ने कहा कि अधिकतर भूमि पर अतिक्रमण वह प्लाटिंग के मामलों में कुछ प्रोफेशनल भू-माफिया डीलर संलग्न रहते हैं। जिस भूमि पर डीलर द्वारा प्लाटिंग की जाती है। वह भूमि उसकी होती नही है। उस भूमि की रजिस्ट्री भू स्वामी द्वारा की जाती है।

डीलर लेन-देन में अभिलेखों के अनुसार कही भी नहीं होता है। उन्होंने कहा इस प्रकार के प्रकरणों में क्रेता को भूमि क्रय करने से पहले भूमि के अभिलेखों की जांच लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, तहसील स्तर करनी आवश्यक है। साथ ही यह भी ध्यान दिया जाए कि कही जमीन पर बैंक से लोन तो नहीं लिया है। उन्हांने कहा जिस स्थल पर भूमि क्रय कर रहे हैं। वह उक्त भूमि खतौनी में है या नही इसकी भी जांच कर लें।
  
सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करवाने अथवा लोगों को भूमि का विक्रय करवाते समय उस भूमि को लिगलाइज करने हेतु कुछ लोगों द्वारा बार-बार हथकण्डे अपनाते हैं, जो इस प्रकार की भूमि को क्रय करते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें तभी फ्रॉड से बच सकते हैं। उन्होंने कहा इस प्रकार के लोग जो इस कृत्य में लिप्त पाये जाते हैं। उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही के साथ ही लैण्ड फ्रॉड में एफआईआर दर्ज की जायेगी।
  
लैण्ड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक में डीआईजी डा. योगेन्द्र रावत, सीसीएफ कुमाऊ विनय भार्गव, वाईस चेयरमैन अभिषेक रूहेला, अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, अशोक जोशी के साथ ही समन्वय समिति के सदस्य व जिलाधिकारी बागेश्वर एवं जिलाधिकारी अल्मोड़ा वी.सी. के माध्यम सेमौजूद रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad