उत्तराखण्डबड़ी-खबरवीडियोहल्द्वानी

हल्द्वानी : नोटिस वाले व्यापारियों की बात सुन रहा है प्रशासन!

हल्द्वानी में मंगल पड़ाव से लेकर रोडवेज स्टेशन तक रोजाना जाम लगना एक बड़ी समस्या बना हुआ है। प्रशासन इन दिनों जाम के समाधान के लिए सड़क चौड़ी करने में जुटा हुआ है। जिसके तहत मंगल पड़ाव से रोडवेज स्टेशन तक सबसे पहले प्रशासन ने अपनी सरकारी संपत्तियों को तोड़ा है। इसके साथ ही रोड चौड़ीकरण की जद में आ रहे कुछ दुकानदारों को भी नोटिस दिया गया है।

वहीं आज बुधवार को प्रशासन और नगर निगम द्वारा व्यापारियों साथ बैठक की गई है। नगर निगम सभागार में व्यापारियों को अपना पक्ष रखने के लिए 24 और 25 जनवरी को तिथि दी गई है। जिसमें व्यापारियों की आपत्तियों का निस्तारण किया जाना है। जानकारी देते हुए नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि बैठक में दुकानदारों के अभिलेख देखे जा रहे हैं। साथ ही उनसे वार्ता की जा रही है। कुछ व्यापारियों के द्वारा दोबारा माप कराने की मांग की गई है। जिसको अभिलेखों के आधार पर दोबारा मापा जाएगा। उसके बाद भी कुछ समय देने के बाद ध्वस्ती कारण की कार्रवाई की जाएगी।

यह देखिए वीडियो…

वहीं व्यापारियों का कहना है कि उनकी पिछले 60 से 65 वर्षों से पुरानी दुकानें यहां मौजूद है। जिसमें वह अपना व्यापार करते रहे हैं। आज जिला प्रशासन सड़क चौड़ीकरण के बहाने उनकी दुकानों को तोड़ने जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब यह कार्रवाई कानूनी लड़ाई बन गई है। हम अपना पक्ष कानूनी तौर पर रखेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारी हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad