उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: गौला नदी में बहे 14 वर्षीय मोहित का शव यहां पुल के नीचे मिला!

हल्द्वानी- हैड़ाखान स्थित भोडिया गौला नदी में बहे 14 वर्षीय मोहित का शव काठगोदम पुल से नीचे मिला। बीते रविवार को भीमताल ब्लॉक के भोड़िया (हैड़ाखान) निवासी मोहित चंद्र दोस्तों के साथ खेलते समय भोडिया गौला नदी में बह गया था।

जिसके बाद पुलिस, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमों ने गौला नदी और उसके आस-पास के क्षेत्र में खोजबीन की। टीमों ने नदी के आस-पास इलाके में तेजी से सर्च आपरेशन चलाने के बाद मृतक मोहित का शव काठगोदाम पुल से नीचे से बरामद किया।

वहीं विधायक राम सिंह कैड़ा ने मोर्चरी पहुंचकर मृतक का पोस्टमार्टम कराया। जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को आपदा मद से 4 लाख की मुआवजा राशि देने को कहा है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad