उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: प्रेमिका के घर फंदे से लटका मिला युवक का शव! सनसनी

हल्द्वानी- बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव प्रेमिका के घर में फंदे से लटका मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि प्रेमी पिछले 15 दिनों से अपनी प्रेमिका के घर में रह रहा था। मृतक प्रेमी बनभूलपुरा थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर भी था।

जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा उत्तर उजाला नमरा मस्जिद के पास रहने वाला अजीम (30 वर्ष) पुत्र इकबाला नई बस्ती में अजीम मरियम बैंक्वेट हॉल के पास रहने वाली एक महिला के प्रेम में पड़ गया था।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी का ‘नटवरलाल’ देहरादून में बना फर्जी "DG HEALTH", 12.38 लाख की ठगी का आरोप, FIR दर्ज...

पत्नी, बेटे और परिवार को छोड़ कर वह पिछले 15 दिन से प्रेमिका के घर पर ही रह रहा था। मंगलवार सुबह उसका शव प्रेमिका के घर में फंदे से लटका मिला।

इसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अजीम के परिजनों ने उसकी प्रेमिका के चरित्र पर सवाल उठाए और उसी पर हत्या कर अजीम के शव को फंदे से लटकाने की बात कही।

वहीं बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी का कहना है कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, लेकिन तहरीर नहीं सौंपी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी का ‘नटवरलाल’ देहरादून में बना फर्जी "DG HEALTH", 12.38 लाख की ठगी का आरोप, FIR दर्ज...
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad