उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी : कुमांऊ कमिश्नर ने पकड़ी नकली पेंट बनाने वाली फैक्ट्री!

हल्द्वानी- कुमांऊ कमिश्नर दीपक रावत के जनता दरबार में शिकायत आई थी कि रामपुर रोड में रिहायशी इलाके में पेंट फैक्ट्री चलाई जा रही है। जिसके बाद कमिश्नर ने शनिवार शाम फैक्ट्री का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने पाया कि अवैध रूप से पेंट फैक्ट्री चलाई जा रही थी। उन्होंने देखा कि पुराने पेंट को एक्सपारी डेट के माल को नए पैकिंग कर बेचा रहा था। जो मेटेरियल इस्तेमाल हो रहा था वह बहुत ज्वलनशील था। साथ ही एसिड का स्टोरेज भी मिला। फायर डिपार्टमेंट से एनओसी नहीं ली गई।

साथ ही जीएसटी के बिलों में भी छेडछाड की गई थी। तथा पंजीकरण भी मौके पर फैक्ट्री के स्वामी द्वारा नही दिखाया गया। कमिश्नर ने मौके पर फायर एवं जीएसटी विभागों के अधिकारियों को तलब कर फायर विभाग एवं जीएसटी अधिकारियों को तत्काल जांच करने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने कहा कि मामला बेहद संगीन है तो एफआईआर दर्ज कर मुकदमा चलाया जाएगा। उन्होंने तत्काल रिहायशी इलाके में फैक्ट्री के संचालन को बन्द करने के निर्देश दिए।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad