उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: आग का गोला बनी द्रोण पब्लिक स्कूल की वैन, आखिर किसकी लापरवाही? (वीडियो)

हल्द्वानी- द्रोण पब्लिक स्कूल की वैन में अचानक आग लग गई और पूरी वैन आग का गोला बन गई। चारों तरफ अफरा तफरी मच गई, आसपास खड़े लोग भी हैरान रह गए, लोगों ने सोचा कहीं इस स्कूल वैन के अंदर बच्चे तो सवार नहीं है? लेकिन गनीमत रही की इस स्कूल की वैन में कोई भी छात्र मौजूद नहीं था। क्योंकि यह स्कूल वैन छात्रों को घर छोड़ कर वापस आ रही थी।

यह देखिए वीडियो…

कालाढूंगी रोड मुखानी चौराहे पर इस वैन पर आग लग गई। इस वैन में एलकेजी से लेकर 5 क्लास तक के बच्चे स्कूल जाया करते हैं। लेकिन यह लापरवाही किसकी मानी जाए?

क्या आरटीओ विभाग चेकिंग की कार्रवाई नहीं कर रहा है? स्कूल वैन को एनओसी कैसे मिल रही है? अगर आज इस स्कूल वैन में स्कूल के बच्चे होते तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता? क्या इसकी जिम्मेदारी स्कूल की होगी? या इसकी जिम्मेदारी प्रशासन या फिर आरटीओ विभाग की है? यह एक घोर लापरवाही है और आरटीओ विभाग इन वैनों को कैसे एनओसी दे रहा है यह भी अपने आप में एक बड़ा सवाल है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad