उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: पुलिस कांस्टेबल की पत्नी के जेवरात चुराने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार!

हल्द्वानी- बीती 16 मई को पुलिस के कांस्टेबल की पत्नी एक शादी समारोह से लौटते समय रूद्रपुर से हल्द्वानी के लिए मैजिक वाहन में आ रही थी। इस दौरान अज्ञात चोरों द्वारा उनके बैंग में रखी ज्वैलरी व नगदी को चोरी कर लिया।
     
चोरी की घटना का खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन करते हुए अज्ञात चोरों की तलाश शुरू की गई। जांच में सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के तीन शातिर चोरों को शनिवार को चोरी के माल के साथ काशीपुर रोड रूद्रपुर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में चोरों ने बताया कि उनका एक गैंग है जो अलग-अलग जगहों पर जाकर टैम्पू, मैजिक और बस स्टैण्ड के आस-पास रैकी करते हैं। इस दौरान अपने साथ सामान ले जाने वाले लोगों को चिन्हित कर जिस वाहन में वो बैठते हैं। उसमें गैंग के सदस्य भी बैठ जाते हैं, और मौका देखकर यात्री का बैग/ अटैची आदि ब्लैड से काटकर खोलकर उसके अन्दर से किमती सामान चोरी कर लेते हैं।

यह भी पढ़ें -  बनभूलपुरा में फिर अतिक्रमण जारी! नजूल और नाले की जमीन को पक्का करने की साजिश पर नगर निगम सख्त.. वीडियो...

गिरफ्तार तीनों चोर इससे पहले भी यूपी के रामपुर, बरेली और रूद्रपुर से चोरी, टप्पेबाजी के मुकदमों गिरफ्तार किये जा चुके हैं। जिनका आपराधिक इतिहास खोजा जा रहा है।
    

पुलिस ने इन तीन चोरों को किया गिरफ्तार

(1) सद्दाम S/O खुर्शीद निवासी हमीदाबाद थाना- बिलासपुर जिला- रामपुर उ0प्र0
(2) एहसान अली S/O शेर मोहम्मद निवासी हमीदाबाद थाना- बिलासपुर जिला रामपुर उ0प्र0
(3) नवाब अली पुत्र भूरे निवासी- हमीदाबाद थाना – बिलासपुर जिला रामपुर उ0प्र0

चोरी का माल बरामद

1- एक सोने की नथ,
2- चाँदी की 02 जोडी पायल
3- एक जोड़ी सोने के कान के झूमके
4- एक सोने का मांग टीका
5- एक जोड़ी सोने की पौंची
6-एक सोने की लौकेट
7- 1000/- रूपये नगद

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: शातिर सपेरों के काले कारनामों का पर्दाफाश! 25 लाख की ज्वैलरी बरामद.. (वीडियो)

चोरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1- उ.नि. दीपक बिष्ट प्रभारी चौकी टीपीनगर जनपद नैनीताल
2-अ.उ.नि. राजेन्द्र मेहरा चौकी टीपीनगर जनपद नैनीताल
3-हे.कानि. इशरार नबी सीसीटीवी
4-कानि. तारा सिहं  चौकी टीपीनगर
5- कानि. अनिल टम्टा चौकी टीपीनगर

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad