उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा पिकअप! दो लोगों की मौत एक घायल…

हल्द्वानी- सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल है। घटना हल्द्वानी-भीमताल मार्ग की बताई जा रही है। यहां एक पिकअप वाहन रानीबाग के अमृतपुर से छोटा कैलाश को जा रहा था, इस दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चालक घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है।

भीमताल थाना प्रभारी जगदीप सिंह नेगी ने बताया कि सोमवार को छोटा कैलाश को जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में जा गिरी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी को खाई से बाहर निकल लिया। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें -  मुकेश बोरा ने फिर कायम रखा दबदबा, गोविंद मेहता की जीत, पूर्व चेयरमैन को बड़ा झटका..

वहीं हादसे में खाई में गिरने से बिशन दत्त पांडे (70) निवासी भौर्सा और मनीष पडलिया निवासी बानना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ड्राइवर धीरज घायल हो गया। घायल का सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक हादसे का कारण पिकअप वाहन का क्रॉस टूटने के चलते पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें -  सक्रिय पहल से आशा का सृजन: उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में विश्व आत्महत्या निवारण दिवस पर मनोवैज्ञानिक कार्यशाला का आयोजन
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad