उत्तराखण्डबड़ी-खबरराजनीतिहल्द्वानी

हल्द्वानी : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कांग्रेस पर साधा निशाना! कहा…

हल्द्वानी- कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर 250 करोड़ से अधिक नगद करेंसी मिलने के मामले में बीजेपी अब कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और नैनीताल लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट ने आज रविवार को हल्द्वानी से मीडिया में मुखातिब हुए उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा की 2014 से पहले कांग्रेस लगातार घोटालों में लिप्त रही।

अजय भट्ट ने कहा कि इस पूरे मामले पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी चुप क्यों हैं? अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेस सांसद के घर ढाई सौ करोड़ से अधिक कैश मिलने के मामले पर कांग्रेस के चुप्पी साधने का मतलब यह हुआ कि कांग्रेस करप्शन में शामिल है।

अजय भट्ट ने आरोप लगाया कि धीरज साहू कांग्रेस के बड़े फाइनेंसर के रूप में जाने जाते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे अब इस पर आगे क्यों नहीं आ रहे हैं। खड़गे मीडिया को बताए कि इतना ज्यादा रुपया एक सांसद पास कहाँ से आया।

साथ ही भट्ट ने कहा कि राहुल बताए कि भारत जोड़ो यात्रा में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे चलने वाले साहू के ठिकानों से मिलने वाला धन किसका है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad