उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: मौसा ने किया 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म!

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक 11 साल की बच्ची के साथ गुरुवार की रात उसके मौसा ने ही दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत खराब देख उसकी मां उसे लेकर अस्पताल पहुंची। वहां घटना सामने आई। मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार मां ने तहरीर में बताया कि उनकी बेटी गुरुवार देर शाम घर से थोड़ी दूर अपने मौसा के घर गई थी। जब काफी देर तक वह वापस नहीं आई तो उसे ढूंढने के लिए वह वहां पहुंचीं। बिस्तर पर उनकी बेटी बेहोशी जैसी हालत में पड़ी थी, रिश्तेदार युवक वहीं लेटा था।

यह भी पढ़ें -  पत्नी को जन्मदिन का सरप्राइज देने आया युवक सुबह मृत मिला, परिवार में मचा कोहराम

मां अपनी बेटी को लेकर घर गई। घर पर उसकी हालत सही नहीं दिखी। इस पर मां उसे लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां सच्चाई का पता चल सका। वहां से आकर उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज सिंह भाकुनी ने बताया कि विवेचना महिला एसआई को दी गई है। उन्होंने बच्ची का बयान भी दर्ज किया है। आरोपी की तलाश में टीम ने दबिश दी है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: यूओयू में हरेला महोत्सव के तहत 500 पौधों का होगा रोपण
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad