उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: कमरे में मिला था युवक का लटका हुआ शव! दो बहनों पर FIR दर्ज..

हल्द्वानी- बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 8 महीने पहले हुई युवक की मौत मामले में पुलिस ने दो महिलाओं पर मुकदमा दर्ज किया है। मृतक की मां ने युवक की परिचित महिला और उसकी बहन पर हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार उजाला नगर बनभूलपुरा निवासी मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र अजीम शादीशुदा था। उसके बेटे और नई बस्ती निवासी एक महिला के बीच जान पहचान थी। महिला के संग उसकी बहन रहती थी। दोनों अपने-अपने पति को छोड़कर किराए के मकान में रहती हैं। काफी समय से उनके बेटे का महिला के घर आना-जाना था। युवक की मां का आरोप है कि महिला व उसकी बहन ने बेटे को अपने प्रेमजाल में फंसाया। आठ महीने पहले प्रेमिका के कमरे में युवक की फंदे से लटकी लाश मिली थी। 

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: कार का पीछा कर फायरिंग! चार लोगों पर FIR दर्ज..

आरोप है कि तीन जून 2024 की रात दोनों बहनों ने अजीम को नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ मारपीट की। अगले दिन उसकी लाश फंदे पर लटकी मिली थी। मां ने दोनों बहनों पर बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। यह भी कहा कि बेटे की दोनों बहनों ने हत्या की है। जिसके साक्ष्य उसके पास हैं। एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि साक्ष्यों की जांच के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में केस दर्ज किया है।

दोनों बहनों पर आत्‍महत्या के लिए उकसाने का आरोप

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: युवती से बीच सड़क युवक ने की छेड़छाड़! लोगों ने पकड़कर..

मां के आरोप है कि दोनों बहनों ने बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाया, जिसका वीडियो भी उनके पास है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि तहरीर व वीडियो की जांच के बाद आरोपित बहनों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज किया है।

What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0