उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरसंपादक की कलमहल्द्वानी

एक हजार पेड़ों से फिर हरी-भरी होगी हल्द्वानी!

हल्द्वानी- शहर को सुंदर के साथ-साथ फिर से हरा-भरा बनाने के लिए प्रशासन जुट गया है। चौड़ी हो रही सड़कों के किनारे एक हजार पेड़ लगाए जाएंगे। जिससे आने वाले समय में गर्मी से राहत मिलेगी और शहर सुंदर नजर आएगा। इसके लिए एक करोड़ से ज्यादा का बजट तैयार किया गया है। हल्द्वानी में सड़कें और चौराहे अब पहले के मुकाबले काफी चौड़े हो चुके हैं। ऐसे में सरकार ने हल्द्वानी के चौराहों को पहले से ज्यादा हरा-भरा करने का प्लान तैयार कर लिया है।

हल्द्वानी में सूरज की तपिश अभी से लोगों को परेशान करने लगी है। ये तपिश सड़कों पर चलते समय लोगों को गर्मी का अलग अहसास करा रही है। पिछले एक साल में चौड़ी हुई इस सड़कों और चौराहों से सालों पुराने पेड़ उखाड़े जा चुके हैं। लिहाजा सड़कों के किनारे से हरियाली और छाया दोनों गायब हैं। लेकिन अब डीएम नैनीताल वंदना के निर्देश पर हल्द्वानी की हरियाली लौटाने के लिए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। यहां अब तकरीबन एक करोड़ रुपये की लागत से एक हजार नए पेड़ लगाए जाएंगे। जिनसे एक बार फिर हल्द्वानी हरी हो जाए।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में कई क्लीनिक सील..

नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया अभियान के पहले चरण में नैनीताल रोड पर 200 पेड़ लगाए जा रहे हैं। इस कार्य के लिए गड्ढे खोदने और पौधे लगाने का काम तेजी से चल रहा है। पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ शहर के सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रजातियों के वृक्ष लगाए जा रहे हैं। जिनमें ब्रश रेड, चंपा, फाइकस, बॉटल पाम, गुलमोहर और मोल्सरी जैसे आकर्षक और उपयोगी पेड़ शामिल हैं।

प्रशासन द्वारा यह भी बताया गया है कि जिन स्थानों पर अधिक जगह उपलब्ध होगी, वहां पाकड़ और पीपल जैसे बड़े छायादार वृक्ष भी रोपे जाएंगे। यह अभियान न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी सिद्ध होगा, बल्कि शहर की सुंदरता में भी चार चांद लगाएगा।

यह भी पढ़ें -  हरीश रावत ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किल! हाईकमान की नाराजगी के बाद जनसंवाद यात्रा पर लगाया ब्रेक

पर्यावरण प्रेमी भी मान रहे हैं कि पेड़ कम होने से तापमान पर असर पड़ा है। इसलिए पीपल, पाखड़ और बर्गद जैसे पेड़ों का लगाया जाना बेहद जरूरी है। जिससे हल्द्वानी एक बार फिर से ग्रीन सिटी की तरह नजर आए।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad