उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: अगले तीन दिन पहाड़ की ओर नहीं जा सकेंगे दोपहिया वाहन! पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान…

हल्द्वानी- नैनीताल पुलिस ने वीकेंड, बकरीद और पर्यटन सीजन को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। इसके तहत तीन दिन तक दोपहिया वाहन पहाड़ की ओर नहीं जा पाएंगे। हल्द्वानी शहर में बाहरी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी होगी। यह व्यवस्था 6 जून से 8 जून तक सुबह 7 से रात 10 बजे तक लागू रहेगी।

पुलिस की ओर से जारी प्लान के मुताबिक बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार, नरीमन तिराहा काठगोदाम होते हुए जाएंगे। रुद्रपुर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले पंतनगर तिराहा रुद्रपुर (दिनेशपुर मोड) से एनएच-109 नया हाईवे होते हुए लालकुंआ से तीनपानी फ्लाईओवर, गौलापार होते हुए जाएंगे।

रामनगर, बाजपुर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले कालाढूंगी-नैनीताल तिराहा से मंगोली होते जाएंगे। भारी वाहन सुबह सात बजे से रात 10 बजे नहीं चल सकेंगे। काठगोदाम क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक होने पर दोपहर 3 बजे के बाद नैनीताल और भवाली से मस्जिद तिराहा से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले समस्त पर्यटक वाहन नंबर 01 बैड व रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट होकर रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढूंगी से जाएंगे।

पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी को आने वाली रोडवेज, केमू की बसें व टैक्सी वाहन अपने निर्धारित रूट से आएंगे। नैनीताल, भीमताल, भवाली, अल्मोड़ा, मुक्तेश्वर को जाने वाले समस्त दोपहिया को चेकिंग प्वाइंट पर रोककर वापस किया जाएगा।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad