उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: वूमेन फुटबॉल.. फाइनल में पहुंची उड़ीसा और हरियाणा..

हल्द्वानी- हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में नेशनल गेम्स में वूमेंस फुटबॉल के पहले सेमी फाइनल मैच में उड़ीसा वर्सेस दिल्ली के मध्य खेला गया। जिसमें उड़ीसा के शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 5-1 से विजय होकर फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरे सेमीफाइनल में हरियाणा ने वेस्ट बंगाल को 4-1 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब हरियाणा का मुकाबला फाइनल में उड़ीसा के साथ होगा। शहर के मिनी स्टेडियम में हुए जबरदस्त मुकाबले में हरियाणा की तरफ से जर्सी नंबर 20 ममता ने दो गोल किए जबकि जर्सी नंबर 24 नेहा और जर्सी नंबर दो, शारदा ने एक-एक गोल किया।

यह भी पढ़ें -  ओपन यूनिवर्सिटी के छात्रों को बड़ी राहत.. अब प्रवेश शुल्क पर नहीं देना होगा कोई अतिरिक्त भुगतान..

पश्चिम बंगाल से गेम के 82वें मिनट में जर्सी नंबर 20 रंजीता ही एकमात्र गोल कर पाई। इस प्रकार हरियाणा 10 सालों में पहली बार नेशनल गेम्स में फाइनल में पहुंची है।

हरियाणा टीम की कैप्टन संजू ने बताया कि पूरी टीम में गजब का उत्साह है क्योंकि नेशनल गेम्स के इतिहास में 10 साल में पहली बार हरियाणा की टीम फाइनल में पहुंची है और वह फाइनल जीतने के लिए मैदान में उतरेगी। वहीं जर्सी नंबर 10 ममता ने बताया कि उनका हौसला काफी बड़ा हुआ है। क्योंकि लगातार उनकी टीम गोल कर रही है। इसके अलावा उड़ीसा से लीक मैच में हार का बदला भी वह फाइनल में लेंगे क्योंकि फाइनल उड़ीसा से ही होने वाला है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल: 9 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट! DM ने दिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश...
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad