उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: जीवन साथी की तलाश में युवक से लाखों की ठगी!

हल्द्वानी- सोशल मीडिया साइट पर जीवन साथी की तलाश ने एक युवक को लाखों की चपत लगा दी। अब युवक ने पुलिस से गुहार लगाई है। वहीं इस दौरान पुलिस ने ठगी गई रकम का कुछ हिस्सा होल्ड करा लिया है।

पुलिस के अनुसार गौजाजाली उत्तर बरेली रोड निवासी पीड़ित ने बताया कि इस वर्ष की शुरुआत में उसने अपने मोबाइल पर जीवन साथी डॉट कॉम का एक महीने का सब्सक्रिप्शन लिया था। वह अपनी शादी के लिए लड़की की तलाश कर रहा था। एक महीने बाद सब्सक्रिप्शन खत्म हो गया। उसे दोबारा सब्सक्रिप्शन लेना भी नहीं था, लेकिन फिर भी उसके खाते से पैसे कट गए।

पीड़ित ने बताया कि उसने फौरन अपने मोबाइल से एप्लीकेशन डिलीट कर दी और गूगल से जीवन साथी डॉट कॉम का कस्टमर केयर नंबर निकाला। गूगल से जो नंबर उसे मिला, उस पर पीड़ित ने फोन किया। फोन पर उसे पैसे वापसी का भरोसा देते हुए व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा और उस पर अपनी सारी डिटेल भरने को कहा।

नाम-पते के साथ पीड़ित ने लिंक में बैंक डिटेल भी भर दी। डिटेल भरते ही उसके खाते से दो बार में साढ़े 4 लाख रुपये कट गए। पिछले साल 10 अप्रैल को उसके खाते से पैसे कटे और 12 अप्रैल को पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। अब 8 माह बाद इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

इधर, पुलिस क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहानी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साइबर अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad