उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरराजनीतिहल्द्वानी

हल्द्वानी : यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता गिरफ्तार! सीएम धामी का किया विरोध…

हल्द्वानी- यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार्यकर्ता हल्द्वानी पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी को काले झंडे दिखाने जा रहे थे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यहां यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे का जोरदार विरोध किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के लिए पुसिल को कड़ा संघर्ष करना पड़ा। सीएम धामी यहां ईजा बैणी महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे हैं।

वहीं यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जनहित के बजाय केवल कोरी घोषणा कर रहे है। प्रदेश की कोई सड़क ऐसी नहीं जिसमे गड्ढे न हो। सरकारी अस्पताल बीमारी की हालत से गुजर रहे है। अटल आयुष्मान कार्ड शोपीस बनकर रह गये हैं। युवा रोजगार के लिये भटक रहे है। पहाड़ों में अतिक्रमण के नाम सैकड़ों वर्षों से निवास कर रोजी रोटी चलाने वालों को उजड़ा जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

साहू ने कहा राजपुरा जवाहर नगर में करीब 30 हजार से अधिक की आबादी निवास करती है। वर्षों से तहसील दिवस समेत सैकड़ो बार सीएम को ज्ञापन भेजकर सीवर लाइन के निर्माण की मांग कर चुके है। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने से जनता को अभी भी खुले में शौच के लिये जाना पड़ रहा है।

समाजिक कार्यकर्ता प्रीती आर्या ने जाम से निजात दिलाने के लिये आईएसबीटी के निर्माण की मांग रखते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को हवाई घोषणा व दौरे के बजाय प्रदेश हित में ठोस रणनीति के तहत योजनाओं को शुरू करना चाहिये।
गिरफ्तार होने वालों मे प्रीती आर्या, सचिन राठौर, सन्दीप भैसोड़ा, दीपा खत्री, काजल आर्या, कमलेश आर्या, मयंक गोस्वामी, साहिल राज, रमेश कुमार, नंदनी खत्री आदि हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad