उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: फंदे से लटका मिला युवक! आखिरी बार पत्नी से की फोन पर बात..

हल्द्वानी- पिथौरागढ़ निवासी युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में हुई।

पुलिस के अनुसार मूलरूप से पिथौरागढ़ के ऐंचोली निवासी सचिन दिगारी (33) पुत्र मनोहर सिंह दिगारी कुछ समय से मुखानी क्षेत्र में किराये पर रह रहे थे। वह स्वास्थ्य विभाग में काम करते थे। वहीं उनकी पत्नी चंपावत जिले में स्वास्थ्य विभाग कार्यरत है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात मृतक सचिन ने फोन पर लास्ट टाइम पत्नी से बात की थी। इसके बाद वह कमरे पर चले गए। जिसके बाद रात करीब 12:15 बजे सचिन ने कमरे के अंदर फांसी लगा ली। लगभग 1:30 बजे मकान मालिक ने कमरे में सचिन को फंदे से लटका देखा।

जिसके बाद मकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया।

इधर, कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच जारी है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad