उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: पड़ोसन का नहाते हुए वीडियो बनाते पकड़ा गया हरीश..

जिला ऊधमसिंहनगर के थाना रुद्रपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर उसके नहाने और शौचालय इस्तेमाल करने का वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से मध्य प्रदेश और हाल निवासी आवास विकास एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर देकर बताया कि वह एक कंपनी में काम करती है। 12 मार्च की रात 8 बजे वह काम से लौटकर वाशरूम गई तो उसने रोशनदान पर एक मोबाइल फोन देखा। शक होने पर उसने अपने मकान मालिक को बुलाया और फोन की तस्वीर ली। इसके बाद मकान मालिक की मदद से छत पर जाकर देखा तो नीचे के फ्लोर पर रहने वाला किराएदार हरीश चमोला वहां मौजूद था और वहीं फोन उसके हाथ में था। जब उसने उसका मोबाइल चेक किया तो उसमें उसकी और उसकी रूममेट की नहाने और टॉयलेट का उपयोग करने की वीडियो पाई गईं।

यह भी पढ़ें -  बनभूलपुरा में फिर अतिक्रमण जारी! नजूल और नाले की जमीन को पक्का करने की साजिश पर नगर निगम सख्त.. वीडियो...

कुछ वीडियो डिलीव किए गए थे, लेकिन डिलीट फोल्डर में वे मौजूद थे। पीड़िता अपने साथ उसका मोबाइल लेकर ट्रांजिट कैंप थाने पहुंचीं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: शातिर सपेरों के काले कारनामों का पर्दाफाश! 25 लाख की ज्वैलरी बरामद.. (वीडियो)
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad