हार्ट के मरीज, क्यों तेजी से बढ़ रहे हैं? क्या है इसकी वजह? इस बीमारी की चपेट में 25 से 30 साल के युवा क्यों?

हार्ट के मरीज अब तेजी से बढ़ने लगे हैं। अब इस बीमारी की चपेट में 25 से 30 साल के उम्र वाले भी युवा आ रहे हैं। हर पांच में से एक पेशेंट की उम्र 30 साल से कम होती है। आज से कुछ साल पहले 40 साल के मरीज को दिल का दौरा पड़ना बहुत ही दुर्लभ माना जाता था लेकिन अब इसमें हैरानी वाली कोई बात नहीं है क्योंकि इसकी संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इसकी कई वजह हैं, युवाओं की गलत लाइफस्टाइल, अनहेल्दी खानपान, अत्यधिक तनाव, स्मोकिंग, पॉल्यूशन, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर की समस्या और मोटापा दिल की सेहत को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ रहा है।

हार्ट की बीमारी से अब युवा ज्यादा ग्रसित
वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश पंत से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि बीते जमाने में हृदय रोग वृद्धावस्था का रोग कहलाता था। लेकिन आज भागदौड़ भरे जीवन में 25 से 30 वर्ष के लोग भी हृदय रोगों से ग्रसित हो रहे हैं इसका मुख्य कारण मानसिक तनाव एवं अनियमित खानपान है। जिसके कारण व्यक्ति उच्च रक्तचाप एवं शुगर जैसी बीमारियों की चपेट में आ जाता है, जो कि आगे चलकर रोगों से ग्रसित हो रहे हैं, जो कि आगे चलकर हृदय रोग का मुख्य कारण बनता है।

डॉक्टर की जरूर लें परामर्श
भारत में इस समय लगभग 10 करोड़ से अधिक हृदय रोगियों की संख्या है। विश्व में दो करोड़ से अधिक लोग प्रतिवर्ष हृदय रोग से अपनी जान गवां रहे हैं, इंडियन कौंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के चौंकाने वाले आंकड़े बताते हैं। कि भारत की जनसंख्या की 30 से 40 प्रतिशत की आबादी उच्च रक्तचाप, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, मोटापा जैसी बीमारियों से पीड़ित है, जिसके कारण लोग हृदय रोग की चपेट में आ रहे हैं। डॉ. पंत ने बताया कि उच्च रक्तचाप, शुगर एवं सीने के दर्द को हल्के में न लें एवं कुशल हृदय रोग विशेषज्ञ से सलाह लेकर ही उपचार कराएं, ताकि आने वाली परेशानी से बचा जा सके।

लगातार बढ़ रहा है हार्ट अटैक से मौत का ग्राफ
अगर आपको हम याद दिलाए कि 21 मई 2022 को गुरुग्राम से नैनीताल घूमने आए पर्यटक की हार्ट अटैक अचानक मौत हो गई। वही जून के महीने भी दो पर्यटकों की नैनीताल में हार्ट अटैक के दौरान मौत हो गई, 9 सितंबर को भी नैनीताल आई एक पर्यटक की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई थी, वही हम 1 फरवरी 2023 की बात करें तो 32 वर्षीय युवक की यहां अचानक हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। वही कानपुर से नैनीताल आए 31 जनवरी को भी एक युवक की हार्ट अटैक के दौरान मौत हो गई। कई ऐसे आंकड़े लगातार सामने आ रहे हैं जिसमें युवकों की अचानक हार्ट अटैक के कारण मौत हो जा रही है। वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रकाश पंत का कहना है कि आपको किसी तरह की भी बीमारी है तो डॉक्टर की सलाह जरूर है।





