उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

हनी ट्रैप गैंग पकड़ा! अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग.. पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार..

जिला ऊधमसिंह नगर पुलिस ने हनी ट्रैप कर ब्लैकमेलिंग करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग में शामिल पति पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यहां खटीमा कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 23 मई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक महिला द्वारा उसे बहला-फुसला कर अज्ञात जगह ले जाकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया गया। अब वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग की जा रही है। पीड़ित से इन लोगों ने 1.5 लाख रुपये ऐंठ लिए है।

यह भी पढ़ें -  पत्नी को जन्मदिन का सरप्राइज देने आया युवक सुबह मृत मिला, परिवार में मचा कोहराम

जिसके बाद पखटीमा पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने करीब 50 सीसीटीवी कैमरे खंगाले और पीड़ित द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर की जांच के बाद तीन आरोपी राजेंद्र सिंह और उसकी पत्नी सीमा कौर निवासी भड़ाभूड़िया थाना खटीमा, गुरदयाल सिंह उर्फ बग्घी पुत्र हरनाम सिंह, निवासी बिसौटा थाना नानकमत्ता की पहचान कर रविवार को ग़लाबाग मच्छीझाला नानकमत्ता से गिरफ्तार कर लिया। घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी, बाइक, दो मोबाइल फोन और 1300 रुपये बरामद किए। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि गैंग में 6 लोग शामिल हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: यूओयू में हरेला महोत्सव के तहत 500 पौधों का होगा रोपण
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad